राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षापात नगरफोर्ट (टोंक) व बसेड़ी (धौलपुर) में 24.0 मि.मी. दर्ज की गई । राज्य में कहीं-कहीं पर घना से अति घना कोहरा दर्ज किया गया है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर व जालौर में 24.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस नागौर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। टोंक,जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, धौलपुर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
Comments (0)