लोकसभा चुनाव 2024 के बाद देश में NDA की सरकार बन गई है। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं। चुनाव के बाद एक बार फिर से EVM को लेकर सियासत गर्म हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर एलन मस्क तक ने EVM को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं अब इस कड़ी में देश के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का नाम जुड़ गया है।
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि, यह महत्वपूर्ण मुद्दा है, विपक्ष को आगामी सत्र में इस मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाना चाहिए।