शिवसेना की शिंदे गुट ने मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। देवड़ा गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। देवड़ा के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें थी, इस बीच उन्हें पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
शिवसेना की शिंदे गुट ने मिलिंद देवड़ा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। देवड़ा गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। देवड़ा के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें थी, इस बीच उन्हें पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।