Manoj Tiwari - दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन का मुद्दा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार आप को कटघरे में खड़ा कर रही है। बीजेपी आप प्रमुख केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में बीजेपी के सीनियर नेता और सांसद मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया कर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा हैं। इसके अलावा कई नारे भी लगाए जा रहे हैं।
मनोज तिवारी ने ट्वीट कर साधा केजरीवाल पर निशाना
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि, केजरीवाल अब तो बोलो, शीश महल दरवाजा खोलो… ये नारा दिल्ली के गलियों में गूंज रहा है। केजरीवाल के घर के बाहर प्रचण्ड प्रोटेस्ट में भाग लिया। बीजेपी दिल्ली यहां के लोगों की लड़ाई लड़ रही है।
केजरीवाल को शीशमहल का हिसाब भी देना होगा
वहीं मनोज तिवारी से पहले भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता कुलजीत सिंह चहल ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ सीएम आवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलजीत सिंह ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि, केजरीवाल को अपने शीशमहल पर खर्च किए 45 करोड़ रुपयों का हिसाब भी देना होगा, जवाब भी देना होगा।
केजरीवाल यू-टर्न वाले मुख्यमंत्री हैं - हर्षवर्धन
वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस मामले को लेकर कहा कि, बीजेपी के कार्यकर्ता दृणसंकल्पित हैं, हम सुबह से धरने पर बैठे हैं और यह सब हम दिल्ली की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर रहे हैं। सुबह से बारिश हो रही है, लेकिन हम दिल्ली के लोगों के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि, दुनिया का सबसे बेइमान, सबसे भ्रष्ट, सबसे झूठा और सहसे ज्यादा देश और दिल्ली वालों को गुमराह करने वाला मुख्यमंत्री हैं। इनकी पार्टी पूरी तरह से जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी है। इनके कुछ मंत्री जेल के अंदर हैं, विधायकों को ऊपर तरह-तरह के आरोप हैं और केस दर्ज हैं। ये साबित हो गया है कि ये यू-टर्न वाले मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ें - UP NAGAR NIKAY: यूपी नगर निकाय चुनाव में 163 प्रत्याशी मतदान से पहले ही जीते, जानिए- आखिर कैसे ?
Comments (0)