कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। वहीं अब कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला ने यूपी की मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
रणदीप सुरजेवाला के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने सुरजेवाला को आड़े हाथों लिया है।