लोकसभा चुनाव में विभिन्न दल अपने दमखम से जुटे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे तथा न्याय की रोशनी खोजेंगे।
सोनिया गांधी ने कहा कि, आज लोकतंत्र खतरे में हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है, यही नहीं हमारे संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
Comments (0)