कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा, ''चुनावी बॉन्ड का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है।''
सोनिया गांधी ने कहा, ''जनता से एकत्र किया गया धन है हमारे खातों से पैसे ज़बरदस्ती छीने जा रहे हैं। हालाँकि, इन सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।''
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा, चुनावी बॉन्ड का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है।