बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया दी है। बसपा सुप्रीमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को हवा हवाई बताया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा है कि, आज राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते हुये जो केन्द्र सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियाँ गिनाई है तो वो जमीनी हकीकत में बहुत कम तथा हवा-हवाई ज्यादा है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगे कहा कि, केन्द्र सरकार देश में आयदिन बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी व मंहगाई तथा कमजोर वर्गों की समस्याओं को भी लेकर कतई गम्भीर नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, इनके आगे के 5 वर्षों के रोडमैप में भी कोई खास दम नहीं है।
बसपा चीफ मायावती ने कहा कि, जबकि बेहतर होगा कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सांसदो को केवल आरोप व प्रत्यारोप लगाने की वजाय बल्किी जनहित के जरूरी मामलो में सरकार का ध्यान जरूर आकर्षित कराना चाहिये।
Comments (0)