कर्नाटक में विधानसभा के लिए 10 मई को वोटिंग होनी(PM MODI IN KARNATAKA) है। पीएम मोदी भी बीजेपी के लिए धुआंधार चुनाव रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दक्षिण कर्नाटक के मुदबिदरी में बजरंगबली की जय के नारे के साथ कांग्रेस पर जमकर सियासी तीर छोड़े।(PM MODI IN KARNATAKA) पीएम मोदी ने कहा, हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने. लेकिन कांग्रेस चाहती है कि दिल्ली में जो उनका शाही परिवार बैठा है। वह उस परिवार के लिए कर्नाटक को ATM नंबर 1 बनाना चाहती है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, वह विकास की दुश्मन है, कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है और तुष्टिकरण को बढ़ावा देती है।
बांटो और राज करो की राजनीति करती है कांग्रेस
देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।
READ MORE :KARNATAKA ELECTION: चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, कर्नाटक में आज तीन जनसभाएं करेंगें पीएम मोदी
Comments (0)