भारतीय निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ दोनों राज्यों में चुनावी बिगुल बज जाएगा। दोपहर करीब 3.30 बजे ईसी की प्रेस कॉन्फ्रेस है। निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। ईसी के पत्र के मुताबिक आयोग राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीखों का ऐलान होगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और झारखंड में 81 सीटों पर मतदान होना है।
भारतीय निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ दोनों राज्यों में चुनावी बिगुल बज जाएगा।