आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कई नेता हमलावार हो गए हैं। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए राजनेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में अब TMC नेता कीर्ति आजाद का नाम भी जुड़ चुका है। कीर्ति आजाद ने कई राजनीतिक दलों पर अपनी बल्लेबाजी का धौंस जमाया है। बीजेपी के बारे में बात करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वह जीरो पर आउट कर देंगे, ऐसा सिक्सर मारेंगे कि, भाजपा चुनावी मैदान ही नही बल्कि बंगाल से ही बाहर हो जाएगी।
पूर्व क्रिकेटर और TMC नेता कीर्ति आजाद ने सीएम ममता बनर्जी को बंगाल की शेरनी और महिषासुर मर्दिनी बताया है।