BIHAR NEWS - RJD नेता वृषण पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, आज की तारीख में देश सांप्रदायिक शक्तियों के कब्जे में है। हम सभी को मिलकर ऐसी शक्तियों से मुक्ति दिलाना होगा। तभी ही देश का कल्याण होगा। ( BIHAR NEWS ) वृषण पटेल ने कहा कि, मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। वहीं उन्होंने दावा किया कि, RJD सहित सभी विपक्ष की अन्य पार्टियां ऐसा होने नहीं देगी।
मोदी सरकार सिर्फ सपने बेचने वाली सरकार हैं
उन्होंने कहा कि, बाबा साहब के बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दल एक साथ हैं। वहीं RJD नेता ने मोदी सरकार पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया हैं। वृषण पटेल ने कहा कि, मोदी सरकार सिर्फ सपने बेचने वाली सरकार हैं। वहीं उन्होंने RSS पर निशाना दागते हुए बोले कि, जो लोग कभी स्वतंत्रता के लिए नहीं लड़े, वहीं लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं। हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाई और उनके पूर्वजों अंग्रेजों से मिले हुए थे।
इस देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देना
वहीं आगे उन्होंने बाबा साहब को कोट करते हुए कहा कि, बाबा साहब कहते थे कि, सब सह लेना, लेकिन इस देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देना। बाबा साहब को वहीं विचार हम अपने कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, बाबा साहब चाहते थे कि, देश में कभी भी मनुस्मृति लागू न हो, और न ही यह देश हिंदू राष्ट्र बने।
ये भी पढ़ें - Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने ट्वीटर पर चलाया CryPMPayCM हैशटैग, भाजपा ने किया पलटवार
Comments (0)