झारखंड हाई कोर्ट ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे दी है। हेमंत आज पांच महीने बाद बिरसा मुंडा जेल से रिहा हुए हैं। जेल से बाहर आते ही उनके परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। हेमंत ने माता-पिता से आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, " मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर मुझे जेल में बंद कर दिया गया। लोगों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। न्यायालय ने अपना न्याय सुनाया है उनकी वजह से ही मैं आज बाहर आया हूं।"
झारखंड हाई कोर्ट ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे दी है।