महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किसी को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं की गई थी और इसलिए पार्टी को कभी भी आंतरिक विभाजन का सामना नहीं करना पड़ा। फडणवीस ने दावा किया कि उनकी पार्टी देश के इतिहास में एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है, जो कभी बंटी नहीं। उन्होंने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सिपाही' के तौर पर काम करने को कहा।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किसी को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं की गई थी और इसलिए पार्टी को कभी भी आंतरिक विभाजन का सामना नहीं करना पड़ा।