उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर ब्लाक में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जमीन पर उतर कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने जा रहे हैं और यूपी की बीजेपी सरकार उनकी पूरी मदद कर रही हैं।