किस साल कितनी महिलाएं पहुंची विधानसभा?
101 महिला चुनावी मैदान में थी1967 में हुए पहले विधानसभा के चुनाव में मात्र 4 महिला MLA चुनी गई थी।
1968 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 7 महिला MLA चुनी गई थी।
1972 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 4 महिला MLA चुनी गई थी।
1977 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 4 महिला MLA चुनी गई थी।
1982 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 7 महिला MLA चुनी गई थी।
1987 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 5 महिला MLA चुनी गई थी।
1991 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 6 महिला MLA चुनी गई थी।
1996 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 4 महिला MLA चुनी गई थी।
2000 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 4 महिला MLA चुनी गई थी।
2005 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 11 महिला MLA चुनी गई थी।
2009 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 8 महिला MLA चुनी गई थी।
1014 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 13 महिला MLA चुनी गई थी।
1019 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 8 महिला MLA चुनी गई थी।
2024 में विधानसभा के चुनाव में मात्र 13 महिला MLA चुनी गई थी।
101 महिला चुनावी मैदान में थी
हरियाणा में पांच अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 101 महिला चुनावी मैदान में थी। वहीं, कुल उम्मीदवारों की संख्या 1031 थी, 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 10 महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें 5 महिलाएं विधानसभा पहुंची। वहीं कांग्रेस ने 12 महिलाओं को टिकट दिया था, जिसमें 7 महिलाएं MLA चुनी गईं।कहां से कौन जीता?
निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राम निवास राड़ा को 18,941 मतों के अंतर से हराया।
ओलंपियन विनेश फोगाट भी हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गईं। विनेश ने भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों के अंतर से हराया।
भारतीय जनता पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने हरियाणा की कालका सीट से जीत दर्ज की है।
कृष्णा गहलावत ने राई विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।
ऋुति चौधरी ने तोशाम से विजयी परचम लहराया।
राव इंदरजीत सिंह की बेटी आरती सिंह ने अटेली से जीत हासिल की।
बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।
कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने झज्जर सीट से जीत हासिल की है।
कांग्रेस की प्रत्याशी शैली चौधरी ने नारायणगढ़ सीट से जीत दर्ज की है।
शकुंतला खटक ने कलानौर सीट से जीत दर्ज की है।
पूजा ने मुलाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की हैं।
रेनू बाला ने सढौरा सीट से जीत हासिल की है।
मंजू चौधरी ने नांगल चौधरी सीट से विजयी परचम लहराया है।
Comments (0)