आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी मनसे NDA में शामिल हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस संबंध में बातचीत चल रही है। राज ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे चुके हैं।
2 सीट मांग रहे हैं राज ठाकरे
सूत्रों की माने तो राज ठाकरे महाराष्ट्र में कम से कम 2 सीटे चाहते हैं। वह चाहते हैं कि, मनसे के टिकट पर उनके उम्मीदवार चुनाव लड़ें। क्योकि इसके उनकी पार्टी को मान्यता मिलेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी कोशिश कर रही कि, राज ठाकरे के उम्मीदवार कमल चुनाव चिन्ह पर लड़ें। भारतीय जनता पार्टी का तर्क है इससे फ़ायदा होगा।
ठाकरे - दक्षिण मुंबई और शिरडी की सीट मांग रहे हैं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को बताया कि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले) गठबंधन के साथ जुड़ने की संभावना है। राज ठाकरे दिल्ली पहुंच चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस, राज्य बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले भी मौजूद हैं। राज ठाकरे अपनी पार्टी एमएनएस के लिए 2 सीटों - दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर रहे हैं।
Comments (0)