पीएम मोदी देश की नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह के खास अवसर पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देश के विकास की यात्रा में ऐसे पल भी आते हैं जो बेहद ऐतिहासिक होते है। ये सिर्फ भवन नहीं भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी है।
नए संसद भवन में पहली बार पीएम मोदी ने दिया संबोधन
आपको बता दें कि, तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराए जाने के बाद पीएम मोदी के हाथों नई संसद भवन का उद्घाटन हो चुका है। इस नई संसद भवन में पहली बार पीएम मोदी अपना संबोधन दिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, देश की यात्रा में कई ऐसे क्षण आते हैं। ये क्षण हमेशा के लिए अमर हो जाते है। कुछ तारीख इतिहास में ऐसे शामिल होती हैं कि वो अमिट हस्ताक्षर बन जाती है। नई संसद भवन का उद्घाटन समारोह भी ऐसा ही अवसर है।विश्व को ये पता चल गया है कि, भारत की दिशा नई है
पीएम मोदी ने देश की संसद के उद्घाटन के अवसर पर संसद और देश को संबोधित करते हुए कहा कि, देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह से ही संसद परिसर में सर्वपंथ प्रार्थना की गई है। देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के स्वर्णिम क्षण की ढ़ेरों शुभकामनाएं। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, ये सिर्फ इमारत नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। इस भवन के उद्घाटन के साथ ही विश्व को ये पता चल गया है कि, भारत की दिशा नई है, दृष्टी नईं है, संकल्प नया है।Read More: पीएम मोदी ने कहा - मुझे विश्वास है कि संसद का नया भवन राष्ट्र के सामर्थ्य को नई शक्ति प्रदान करेगा
Comments (0)