देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना चुनाव घोषणापत्र जारी करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का यह घोषणा पत्र 5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करेंगे।
कांग्रेस घोषणा पत्र से संबंधित जनसभाएं करेगी
वहीं 6 अप्रैल 2024 को जयपुर एवं हैदराबाद में घोषणा पत्र से संबंधित जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस रैली को सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के 5 न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा।कांग्रेस के पांच न्याय
1. हिस्सेदारी न्याय
2. किसान न्याय
3. नारी न्याय
4. श्रमिक न्याय
5. युवा न्याय
Comments (0)