अक्सर अपने विवादित बयानों से सियासत का पारा हाई करने वाले समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस प्रकरण के बाद सपा नेता मौर्य ने हिंदू धर्म को धोखा बताया है। जिसे लेकर अयोध्या के साधु-संतों समेत कांग्रेस ने भी स्वामी प्रसाद पर निशाना साधा है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो हद ही कर दी। वह हर जगह पर रोज हिंदुओं को गाली देते हैं और हिंदू धर्म को अपमानित करते हैं।