आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिन में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान शनिवार को व्यक्त किया। मौसम विभाग ने कहा कि वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के करीब है। आईएमडी ने कहा कि 29 जून से 3 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिन में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया।