दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके है। देर रात ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आप नेता केजरीवाल के गिरफ्तार होते ही पार्टी नेताओं के साथ गठबंधन के नेताओं में रोष दिखाई दिया है। सभी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए खूब निशाना साधा। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में आज सीएम केजरीवाल की सुनवाई हो सकती है।
गोपाल राय ने कहा कि, अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है।