भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बीती रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस दुखद खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हर तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी है, हर कोई रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। वहीं मशहूर उद्योगपति के निधन से खेल जगत भी शोक में डूबा है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटरों ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बीती रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।