PM मोदी ने हिंद महासागर क्षेत्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैती और आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। आपको बता दें कि, पीएम मोदी की टिप्पणी बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव की एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आई। इसमें 7 बुल्गारियाई नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत का आभार व्यक्त किया गया था।
जल्द ही घर लौट आएंगे
बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने अपहृत बुल्गारियाई जहाज एमवी रुएन पर सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बुल्गारिया के राष्ट्रपति राडेव की सराहना की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 7 बुल्गारियाई नागरिकों सुरक्षित होने पर शुभकामनाएं व्यक्त दीं और कहा कि, जल्द ही घर लौट आएंगे।
भारतीय नौसेना और मोदी का शुक्रिया
बुल्गारियाई राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट मेंने कहा है कि, अपहृत बुल्गारियाई जहाज "रुएन" और 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को मेरा हार्दिक आभार।
पीएम मोदी का बयान...
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि, बुल्गारिया के राष्ट्रपति आपके संदेश की सराहना करते हैं। हमें खुशी है कि, 7 बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। भारत नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती और आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments (0)