यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, भाजपा सरकार के 10 सालों में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा ने देश में संगठित रूप से नए तरीके के भ्रष्टाचार का रास्ता बनाया। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए यादव ने आगे कहा कि, बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। सरकारी एजेंसियों का प्रयोग विपक्षी दलों को बदनाम करने और भाजपा को मजबूत करने के लिए किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को कमजोर किया
बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को कमजोर किया। नौजवानों, किसानों, व्यापारियों का शोषण किया। आगे सपा प्रमुख ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा है कि, इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर देश भर में वसूली की। तमाम कम्पनियों को डरा धमकाकर इलेक्टोरल बॉण्ड खरीदवाया। चुनावी चंदे के नाम पर हजारों करोड़ रूपये वसूलना अनैतिक है।
10 साल में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है
भाजपा पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही। चुनावों में धन बल का दुरूपयोग किया वहीं दूसरी तरफ देश का नौजवान और किसान बेरोजगारी और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया।उन्होंने किसानों को लेकर कहा कि, बीजेपी की 10 साल के सरकार में देश में कर्ज और गरीबी से परेशान 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की।
भाजपा ने किसानों को अपमानित किया
पूर्व सीएम ने आगे बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि, भाजपा का किसानों से झूठ बोलना पाप के समान है। किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई। आगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा सरकार ने वादा करने के बाद किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि, किसानों की मांग पूरी करने के बजाय भाजपा ने किसानों को अपमानित किया।
Comments (0)