लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब बस चंद दिनों का समय ही बचा है। वहीं पीएम मोदी द्वारा जमुई की चुनावी सभा में लालू राबड़ी शासन काल पर उठाए गए सवालों का बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने जवाब दिया है। लालू ने कविता के माध्यम से पीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि, मोदी सरकार झूठ के सहारे खड़ी है। चारों तरफ झूठ का आवरण मोदी ने फैला रखा है। जनता इस झूठ को पहचान चुकी है और इस चुनाव में इसका जवाब देगी।
पीएम मोदी बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बताने का प्रयास किया था कि, 90 के दशक में बिहार में किस तरीके की अराजकता थी।