आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग लड़ेंगी, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाला दल कुल 7 सीटों में से कांग्रेस को 1 सीट देने के लिए तैयार हुआ है। मंगलवार को इसकी पुष्टि आप के सांसद संदीप पाठक की ओर से की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में आप 7 में से 6 सीटों पर खुद चुनावी ताल ठोंकेगी और सिर्फ 1 सीट पर वह कांग्रेस के चुनाव लड़ने के समर्थन में है। पाठक की ओर से इस दौरान यह भी कहा गया कि वे लोग गठबंधन धर्म निभाना चाहते हैं पर जिस तरह की देरी हो रही है वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।