हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में जीत की हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर सत्ता में खुद को बरकरार रखा है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से कांग्रेस का हर नेता हैरत में है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
क्या कोई कमेटी राहुल गांधी पर कार्रवाई कर सकती है?
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब से भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी ने शुरू की है तब से वो 11 चुनाव हारे हैं और मात्र 2 या 3 चुनाव बैसाखियों के साथ जीते हैं। वहीं आगे पूनावाला ने सवाल उठाया है कि, इसके बावजूद राहुल गांधी आज फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में बैठ रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, राहुल गांधी ने खुद जिस तरह भारत को तोड़ने के लिए 'तोड़ो और राज करो' वाली रणनीति अपनाई, हिंदू समाज को बांटने के लिए हथकंडे अपनाए, उससे लोग बहुत नाराज थे। पूनावाला ने पूछा कि, अब क्या कोई भी कमेटी राहुल गांधी पर कार्रवाई कर सकती है?
कांग्रेस पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगी
वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 और कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि, राहुल गांधी ने अगर अपनी पार्टी के लिए कुछ कहा है तो वह उनके आकलन के बाद ही होगा। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं। मनोज पांडे ने कहा कि, मुझे लगता है कि, कांग्रेस इससे सबक लेगी और हमें उम्मीद है कि, वे पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगे।
हरियाणा में कांग्रेस की हार राहुल गांधी की जिम्मेदार
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुओ कहा कि, कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही जिम्मेदारी हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया है। आचार्य ने कहा कि, देश की जनता सनातन का विरोध करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी। हरियाणा में ये जीत सनातन राष्ट्र भारत की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को लोगों ने अस्वीकार कर दिया है। उनके फैसले देश के खिलाफ होते हैं।
Comments (0)