दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जमानत पर बाहर आने के बाद एक प्रेस वार्ता की है। उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश और दिल्ली शराब नीति घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है।
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने एक तस्वीर जारी की जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल आँध्र प्रदेश की तेलगु देसम पार्टी के सांसद और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के आरोपी से सरकारी गवाह बने मगुंटा रेड्डी के बीच संबंध का संकेत दिया गया है। संजय ने दवा किया है कि मगुंटा रेड्डी ने पांच महीने की यातना के बाद अपना बयान बदल दिया और दिल्ली के सीएम के खिलाफ गलत बयान दिया।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जमानत पर बाहर आने के बाद आज प्रेस वार्ता में शराब घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने का दावा किया है।
Comments (0)