सेंगोल पर छिड़े संग्राम पर बीजेपी सपा पार्टी पर हमलावर है। वहीम उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि, सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है।
यूपी के सीएम योगी ने कहा - सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया।