सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा जाएंगी। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजस्थान से वो राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि वो इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगीं। कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के बाद यूपी में उनकी रायबरेली सीट को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। सवाल उठ रहा है कि अगर सोनिया गांधी राज्यसभा चली जाती हैं तो उनकी सीट पर कांग्रेस किस चेहरे पर दांव लगा सकती है।
यूपी की रायबरेली सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। गांधी परिवार के प्रति यहां के लोगों का जुड़ाव रहा है। सोनिया गांधी यहां से पिछले लगातार चार बार सांसद रही हैं। ऐसे में अगर सोनिया गांधी राज्यसभा जाती है तो बिना गांधी परिवार के इस पर जीतना कांग्रेस के लिए मुश्किल है। सोनिया गांधी के रायबरेली छोड़ने इस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा इसे लेकर कयास लग रहे हैं. खबरों की माने तो कांग्रेस यहां से उनकी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है।

Comments (0)