दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। एक चरण में दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने की लड़ाई में उतर चुकी है। इस बीच बीते दिनों अखिलेश यादव ने और सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही थी। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई के मैदान में खुलकर सामने आ चुकी है। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। अब अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा है कि इंडी गठबंधन अखंड है। हमारा उद्देश्य है कि भाजपा हारे।
Comments (0)