केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur) ने नागपुर से विदेशी मीडिया पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने (Anurag Thakur) कहा कि, विदेशी मीडिया भारत की दिशा और दशा तय नहीं करेगा। कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं है।
देश का मीडिया विदेशी मीडिया को भारत का नैरेटिव सेट करने का मौका न दे - Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे बोलते हुए कहा कि, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दखलदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ विदेशी मीडिया एजेंडा और प्रोपेगेंडा के तहत भारत को बदनाम करने में शामिल है। इसी के साथ उन्होंने आह्वान किया कि, देश का मीडिया विदेशी मीडिया को भारत का नैरेटिव सेट करने का मौका न दे।
क्या अंतरराष्ट्रीय मीडिया नैरेटिव तय कर सकता है? - केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका पर बोलते हुए कहा कि, कुछ मित्र कह रहे थे कि, नैरेटिव तय करने का प्रयास कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर का मीडिया करता है। क्या 140 करोड़ के भारत में कोई अंतरराष्ट्रीय मीडिया यहां पर नैरेटिव तय कर सकता है? अगर कोई ऐसा सोचता भी है तो शायद इस लोकतंत्र में लोगों की ताकत को समझता नहीं है।
कोरोना के दौर की मीडिया रिपोर्टिंग का केंद्रीय मंत्री ने किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, विश्व के बड़े-बड़े अखबारों ने लिखा कि, कोरोना का समय हम सबके सामने था, बहुतों ने तो पुरानी तस्वीरें चलाकर अपनी दुकान भी चला ली। उन्होंने आगे कहा कि, तैरती लाशों को या गंगा किनारे लाशों को दिखाया गया, जो सत्य से परे था, मगर बहुत बड़े मीडिया के वर्ग ने भी उसकी सत्यता में जाने की बजाय। उन्होंने भी चलाया। इससे छवि किसी व्यक्ति की नहीं, इससे छवि भारत की खराब होती है। वहीं अपने बात पर जोर देते हुए और विपक्ष पर हमला बोलते हुए अनुराग ने आगे यह भी कहा कि, ये एजेंडा और प्रोपेंगेंडा देश के बाहर से तो चलता ही था, देश के बहुत सारे नेताओं ने भी इसमें अपने हाथ साफ करने का काम किया।
ये भी पढ़ें - असम के CM Himant Biswa Sarma को खालिस्तानी संगठन से मिली खुली धमकी
Comments (0)