कांग्रेस के दिग्गाज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. वह इस बार भी अपने बेतुके बयानों को लेकर केंद्र में हैं. पूर्व भारतीय राजनयिक मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि उनका जितना खुले दिल से पाकिस्तान में स्वागत हुआ, उतना किसी और देश में नहीं हुआ. पाकिस्तारनी अखबार ‘डॉन’ ने अय्यर के हवाले से कहा, ‘मेरा अनुभव कहता है कि पाकिस्तानी दूसरे पक्ष को लेकर शायद जरूरत से अधिक प्रतिक्रिया देते हैं. यदि हम मित्रवत हैं तो उनका व्यवहार बहुत अधिक दोस्ताना होगा और यदि हम शत्रुतापूर्ण हैं तो उनका व्यवहार बहुत अधिक शत्रुतापूर्ण होगा.’ मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान की तारीफ पर ही नहीं रुके. उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी सवाल उठा दिया.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आलोचना की है.