मंगलुरु। कर्नाटक में दो भाजपा विधायकों सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी आरोपियों पर मंगलुरु में एक स्कूल के छात्रों को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। भाजपा के दो जो नेता इसमें शामिल हैं उनका नाम वेदव्यास कामथ और वाई भरत शेट्टी है। इनके अलावा, शहर के पार्षद संदीप गरोड़ी, भरत कुमार और बजरंग दल नेता शरण पंपवेल को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने कथित तौर पर लोगों को उकसाने और शहर के सेंट गेरोसा स्कूल के छात्रों को 'जय श्री राम' के नारे लगाने के लिए मजबूर करने के आरोप में दो भाजपा विधायकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेंट गेरोसा स्कूल कर्नाटक में दो भाजपा विधायकों सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी आरोपियों पर मंगलुरु में एक स्कूल के छात्रों को जय श्री राम का नारा लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है।
Comments (0)