Patna: बिहार में विधानसभा के बजट सत्र (Tejashwi Yadav) के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। इससे पहले सदन में पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने काफी ओजस्वी अंदाज में भाषण दिया था। तेजस्वी ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा, BJP) से सवाल करते हुए नीतीश पर जमकर हमला बोला। बता दें कि तेजस्वी यादव के इस भाषण की कई क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। इसमें तेजस्वी अपने गजब के ओजस्वी अंदाज में सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद, RJD) ने भी अपने नेता के भाषण की वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
बिहार में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। इससे पहले सदन में पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने काफी ओजस्वी अंदाज में भाषण दिया था।