हरियाणा की कमान एक बार फिर नायब सिंह सैनी के हाथों में दी जा रही है। सैनी 17 अक्टूबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दस बजे दशहरा मैदान सेक्टर 5 पंचकूला में आयोजित किए जाने की खबर है। शुक्रवार शाम तक खबर थी कि नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। लेकिन अब ये तारीख बदल कर 17 अक्टूबर हो बताई जा रही है। दरअसल, इस बार का हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतकर बीजेपी ने हैट्रिक जड़ दी है। 8 अक्टूबर को नतीजों का एलान होने के बाद हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर काफी चर्चा हो रही थी। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
हरियाणा की कमान एक बार फिर नायब सिंह सैनी के हाथों में दी जा रही है। सैनी 17 अक्टूबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।
Comments (0)