लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी दलों के नेता लग गए हैं। इसी बीच बीजेपी के सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में मदद के नाम पर कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित हैं। आज यानी की बुधवार (03 अप्रैल) को खुद सुशील मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
बिहार के पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं, अब लगा कि, लोगों को बताने का समय आ गया है।