उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी पीलीभीत को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि, यहां से उनका पारिवारिक नाता रहा है। मैं खुद सांसद रही हूँ। मेनका गांधी ने कहा कि, जिस तरह निषादराज ने भगवान राम को नैया पार कराया था, अब उसी तरह जनता मोदी जी को भी पार करायेगी। बीजेपी नेता ने कहा कि, देश में पीएम मोदी और बीजेपी की लहर चल रही है।
मेनका गांधी ने कहा कि, वरुण ने पीलीभीत का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। उन्होंने जिस तरह काम किया मुझे उन पर गर्व है।