कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति करार दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि, हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कौन है? क्या नाम है उसका? पूरा देश और असम जानता है कि, आपके मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार सबसे ज्यादा भ्रष्ट है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कंट्रोल अमित शाह के हाथ में है।