केंद्र की मोदी सरकार ने अचानक 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। अब इसको लेकर देश में राजनीति भी देखने को मिलने लगी है। विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
केंद्र सरकार ने 18-22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। हालांकि अब तक इसके एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।