समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा नदी में स्नान किया। उन्होंने हरिद्वार में गंगा नदी में डुबकी लगाई जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया। इसकी तस्वीर खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। अखिलेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि, उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद।
Comments (0)