महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम फाइनल हो चुका है। आज यानी की गुरुवार (5 दिसंबर) को तीनों नेता अपने-अपने पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आजाद मैदान में शाम 5.30 होगा। वहीं फडणवीस की ताजपोशी को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद अतजाम किए गए हैं। आजाद मैदान को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। आपको बता दें कि, इस समारोह के लिए 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने एक बार फिर से सीएम नहीं बनाए जाने पर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर तीखा निशाना साधा है।
Comments (0)