लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान की तारीख नजदीक आने से चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष करने में लगे हुए है। वहीं हरिद्वार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर तंज कसा था, उस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पलटवार करते हुए जेपी नड्डा को गप्पुओं का पप्पू कहा है।
भाजपा के परिवारवाद के आरोप पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि, जो गपोड़ी हैं, चालबाज हैं, गप्पबाज हैं, गालबाज हैं, जुमलेबाज हैं, वो देश को परिवारवाद से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं।