कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आज यानी मंगलवार को गुवाहाटी में जमकर हंगामा हुआ। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता यात्रा को शहर के भीतर से निकालना चाहते थे, लेकिन राज्य की बीजेपी सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई।
हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, हमें कमजोर मत समझना। हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने 'बब्बर शेर' बताया और कहा कि, उन्होंने यूनिवर्सिटी में मेरा कार्यक्रम कैंसिल कर दिया, लेकिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर मेरी बात सुनी।
राहुल गांधी ने पुलिस की तारीफ की
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, हम असम में भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे और जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस की भी तारीफ की। कांग्रेस सांसद ने कहा कि, हम जानते हैं कि, पुलिस सिर्फ उन्हें मिले आदेशों का पालन कर रही है। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम सीएम के खिलाफ हैं, जो भ्रष्ट हैं, हमारी लड़ाई उनसे है।
Comments (0)