कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है।'' सोनिया गांधी यहां विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
लोकसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंचे हैं। यहां पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र की तरीफ की। इस दौरान सोनिया गांधी ने जनता को संबोधित किया।
Comments (0)