हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी है। माना जा रहा है कि,आज यानी की मंगलवार को भारतीय निर्वाचन आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है। वहीं झारखंड चुनाव के बीच आरजेडी की ओर से बड़ा बयान आया है।
झारखंड आरजेडी का गढ़ रहा है - तिवारी
आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि, झारखंड में आरजेडी का वोट है। वहां हमारी ताकत है। वहीं सीटों को लेकर किए गए सवाल पर तिवारी ने कहा कि, हर पार्टी चाहती है कि, ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाए। झारखंड आरजेडी का गढ़ रहा है। उन्होंने आगे अपने इस बयान में कहा कि, झारखंड में महागठबंधन में आरजेडी एक महत्वपूर्ण घटक दल है। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा यह महागठबंधन के दल आपस में बैठकर तय कर लेंगे।
झारखंड में फिर से हेमंत सरकार बन रही है
लालू यादव की पार्टी आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यहां अपने बयान में आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए हम लोग चुनाव लड़ेंगे। भले लोकसभा चुनाव में झारखंड में एक सीट हम लोगों को इस बार लड़ने के लिए मिला था, लेकिन विधानसभा और लोकसभा की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। वहीं तिवारी ने आगे दावा करते हुए कहा कि, झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बननी तय है।
Comments (0)