बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस पर खूब निशाना साधा है। मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह का नाम लिए बिना ही अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि, राजनीति में अब पुराने पारंपरिक परिवारों के बजाय नए चेहरों को मौका देने का समय आ गया है। बीजेपी उम्मीदवार ने आगे कहा कि, भाजपा के नए चेहरे उतारने के फैसले से कांग्रेस घबरा गई है।
कंगना रनौत ने कहा कि, महिला आरक्षण कानून पारित करना पीएम मोदी की सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इसकी वजह से छोटे से गांव की एक लड़की को आम चुनाव लड़ने का मौका मिल सका है।