Agniveer Recruitment Rally 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अग्निपथ योजना के तहत 24 अगस्त 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक विशेष अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में युद्ध विधवाओं, सैनिक विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) और सेवारत सैनिकों के बच्चों एवं भाइयों के साथ-साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। भर्ती रैली का आयोजन 3 EME सेंटर, बैरागढ़ (भोपाल) में होगा। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को समय रहते सभी दस्तावेज तैयार रखने और निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट करना होगा।
किन युवाओं को मिलेगा सीधा मौका?
इस विशेष भर्ती रैली में निम्न श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे:
युद्ध विधवाओं के बच्चे
सैनिक विधवाओं के बच्चे
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) के बच्चे और भाई
सेवारत सैनिकों के बच्चे और भाई
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
राज्य स्तर के खिलाड़ी
जिला स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी (निर्धारित पात्रता के अनुसार)
कब होगी भर्ती रैली?
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| भर्ती रैली | 24 अगस्त – 11 अक्टूबर 2026 |
| अग्निवीर टेक्निकल भर्ती | 24 और 25 अगस्त 2026 |
सभी उम्मीदवारों को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 4 बजे रिपोर्ट करना होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती रैली के तहत निम्न पदों पर चयन किया जाएगा:
पद
अग्निवीर टेक्निकल
अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर (टेक्निकल)
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए ओपन श्रेणी अग्निवीर भर्ती
भर्ती में कौन-कौन से दस्तावेज साथ लाने होंगे?
उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज और दो स्व-सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां साथ लानी होंगी।
अनिवार्य दस्तावेज
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
जन्मतिथि प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
चरित्र प्रमाण पत्र
अविवाहित प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक खाता विवरण
यदि लागू हो तो ये दस्तावेज भी जरूरी
NCC प्रमाण पत्र
खेल प्रमाण पत्र
ITI / NTC प्रमाण पत्र
रिलेशन सर्टिफिकेट
डिस्चार्ज बुक
PPO की प्रति
स्पॉन्सरशिप हलफनामा (जहां आवश्यक हो)
दस्तावेज किस भाषा में होने चाहिए?
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि:
सभी दस्तावेज हिंदी या अंग्रेजी में होने चाहिए।
यदि कोई प्रमाण पत्र क्षेत्रीय भाषा में है, तो उसके साथ हिंदी या अंग्रेजी में अनुवादित एवं नोटरी से सत्यापित प्रति अनिवार्य होगी।
नाम, जन्मतिथि या पते में अंतर है तो क्या करें?
यदि किसी दस्तावेज में:
नाम
जन्मतिथि
पता में अंतर है, तो संबंधित शपथ पत्र (Affidavit) साथ लाना अनिवार्य होगा।
फर्जी दस्तावेज देने पर क्या होगी कार्रवाई?
भारतीय सेना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई उम्मीदवार:
फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करता है,
गलत जानकारी देता है,
अनुचित साधनों का उपयोग करता है,
तो:
भर्ती प्रक्रिया से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।
भविष्य की सेना भर्ती रैलियों में भाग लेने से भी वंचित किया जा सकता है।
आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रमाण पत्रों के प्रारूप कहां मिलेंगे?
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं:
ARO / ZRO कार्यालय
रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र
संबंधित सेना मुख्यालय
EME यूनिट
जिला सैनिक बोर्ड
3 EME सेंटर
सहायता के लिए संपर्क
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संपर्क कर सकते हैं:
हेल्पलाइन नंबर:
0755-2646722
8962677883
पात्रता कहां देखें?
भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता, शारीरिक मानक, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियम भारतीय सेना के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।