रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला। बीजेपी नेता सिंह ने दावा किया कि, केंद्र में BJP सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है, क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को। राजनाथ सिंह ने कहा कि, भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, जब कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है तो उन्हें दुख होता है। कांग्रेस हमारी सेना के जवानों पर सवाल उठाती है।